एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, November 5, 2026

बाघ के हमले में बुजुर्ग की मौत, पीड़ित परिवार को मिलेंगे आठ लाख रुपए

शहडोल, 05 नवम्बर (वार्ता) शहडोल जिले के ब्योहारी क्षेत्र के छतवा गांव निवासी 65 वर्षीय राजेन्द्र यादव की बीती रात बाघ के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने एसडीएम ब्योहारी को मौके पर भेजकर वन विभाग से पीड़ित परिवार को तत्काल 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिलवाई। साथ ही दो दिन के भीतर आठ लाख रुपए का मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार कलेक्टर ने पीड़ित परिवार को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ स्वीकृत करने के निर्देश भी दिए हैं।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. शहडोल ब्योहारी बाघ हमला मुआवजा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/11/26 15:18
पिछला अपडेट
05/11/26 15:18
स्थान
India