एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 28, 2026

स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा युवक गिरफ्तार

शिवपुरी, 28 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्मैक बेचने की फिराक में खड़े एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 26.16 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब दो लाख 66 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ रज्जू जाटव (21) के रूप में हुई है। वह अमोला क्रेशर के पास ग्राम ममोनी के कच्चे रास्ते पर स्मैक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में खड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. शिवपुरी अमोला स्मैक जब्ती गिरफ्तारी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/10/26 07:36
पिछला अपडेट
28/10/26 07:36
स्थान
India