एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:45

नगर परिषद कोलारस से कचरा गाड़ी चोरी, पुलिस कर रही जांच

शिवपुरी, 01 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की नगर परिषद कोलारस से बीती रात अज्ञात चोर कचरा गाड़ी चोरी कर ले गए। पुलिस सूत्रों ने आज यह जानकारी दी।
नगर परिषद कोलारस की ओर से कचरा गाड़ी चोरी होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार रात के समय कुछ स्थानों पर इस गाड़ी को जाते हुए देखे जाने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले में सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखेगी, जिससे चोरी गई कचरा गाड़ी के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. शिवपुरी कोलारस कचरा गाड़ी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/09/26 08:58
पिछला अपडेट
01/09/26 08:58
स्थान
India