एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 19, 2026

शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली से एक व्यक्ति झुलसा

शिवपुरी, 19 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस विकासखंड के कुछ इलाकों में आज देर शाम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बदरवास और आसपास के कुछ गांवों में पहले बारिश हुई, जिसके बाद ओले गिरे। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति के झुलसने की सूचना मिली है। संबंधित व्यक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
71
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. शिवपुरी बारिश ओलावृष्टि बिजली
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/10/26 08:44
पिछला अपडेट
19/10/26 08:44
स्थान
India