एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:57

केंद्रीय मंत्री सिंधिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज शिवपुरी पहुंचेंगे

शिवपुरी, 22 मई (वार्ता) केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक हेमंत खंडेलवाल आज देर शाम शिवपुरी पहुंचेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने बताया कि शिवपुरी में आज से दो दिवसीय आवासीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हुआ है। इस प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि दोनों नेता देर शाम शिवपुरी पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगे। इसके बाद वे दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. शिवपुरी भाजपा प्रशिक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/05/26 10:03
पिछला अपडेट
22/05/26 10:03
स्थान
India