एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:42

राजेन्द्र शुक्ल ने पटेल परिवार के पांच सदस्यों की मौत पर शोक व्यक्त किया

मैहर 18 जुलाई (वार्ता) मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को एक सड़क हादसे में पटेल परिवार के पांच सदस्यों की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी। श्री शुक्ल आज मैहर विधानसभा क्षेत्र के तनाजा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले पटेल परिवार के पांच सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सड़क हादसे में अंकुर पटेल (40), मृदुल पटेल (32), विजय पटेल (30), हरिशंकर पटेल (25) और शिवा पटेल (23) का असामयिक निधन हो गया था। इस अवसर पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी भी भी उपमुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे। सं उप्रेती…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मप्र शुक्ल मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/07/26 17:13
पिछला अपडेट
18/07/26 17:13
स्थान
India