एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:25

बाइक और ऑटो की भिड़ंत में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल

उमरिया, 18 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश में उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ागांव में बाइक और ऑटो की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार रात बड़ागांव से पिनौरा मार्ग पर बाइक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक चालक शिवा बैगा (22) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में ऑटो में सवार दो महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर उन्हें 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. सड़क दुर्घटना मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/05/26 09:43
पिछला अपडेट
18/05/26 09:43
स्थान
India