एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026

मंदाकिनी नदी में डूबने से उत्तर प्रदेश के 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत

सतना, 15 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र में मंदाकिनी नदी में नहाने के दौरान उत्तर प्रदेश के 16 वर्षीय खिलाड़ी विनोद तिवारी की डूबने से मौत हो गई। वह गोंडा जिले की टीम के साथ राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने आया था। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम विनोद अपने साथियों के साथ घूमने और स्नान करने के लिए आरोग्य धाम घाट के पास नदी में उतरा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख साथियों ने मदद के लिए आवाज लगाई और पुलिस को सूचना दी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. सतना चित्रकूट मंदाकिनी खिलाड़ी मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/10/26 09:11
पिछला अपडेट
15/10/26 09:11
स्थान
India