एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:50

पुलिया टूटने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

सतना, 30 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में रविवार शाम पुलिया टूटने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार भरगवां-दलेला मार्ग पर नाले के ऊपर बनी पुलिया से होकर कृष्ण कुमार द्विवेदी (30) हिरौंदी से अपने गांव भरगवां जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पुलिया भरभराकर टूट गई और वह बाइक समेत नीचे जा गिरे। हादसे में कृष्ण कुमार द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. सतना पुलिया मोटरसाइकि दुर्घटना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/08/26 16:18
पिछला अपडेट
30/08/26 16:18
स्थान
India