एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 2, 2026

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक

सतना, 02 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना में आगामी त्योहारों के मद्देनजर सिटी कोतवाली के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पंडाल आयोजकों के साथ प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने चर्चा की तथा शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
बैठक में एसडीएम, सीएसपी, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी और कोलगवां थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
78
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. सतना शांति समिति त्योहार बैठक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/10/26 16:31
पिछला अपडेट
02/10/26 16:31
स्थान
India