एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 13/09/26 08:25

पुलिस मुठभेड़ में 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सागर, 13 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के सागर जिले में बंडा जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन फायर किए, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शिवांजय राजपूत पिता धर्मेन्द्र राजपूत निवासी ग्राम छापरी, थाना बंडा, घटना के बाद से फरार था।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. सागर बंडा जहरीली शराब आरोपी मुठभेड़ गिरफ्तारी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/09/26 07:22
पिछला अपडेट
13/09/26 07:22
स्थान
India