एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:48

मड़िया बांध के जलद्वार आज शाम 6 बजे खोले जाएंगे, बीना नदी में बढ़ेगा जलस्तर

सागर, 10 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के सागर जिले में बीना संयुक्त सिंचाई एवं बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत मड़िया बांध में भारी वर्षा के कारण अतिरिक्त जल की निकासी के लिए आज शाम 6 बजे जलद्वार खोले जाने की संभावना है। इससे बीना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका है। परियोजना प्रशासक, बेतवा परियोजना क्रियान्वयन इकाई (बीपीआईयू-2) क्रमांक 2, राहतगढ़ द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस वर्षाकाल में बांध की कुल जलभराव क्षमता 270.10 मिलियन घन मीटर का दो-तिहाई भाग यानी 180.07 मिलियन घन मीटर जलभराव किया जा रहा है। आज बांध का जलस्तर आरएल 495.80 मीटर दर्ज किया गया…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. सागर मड़िया बांध जलद्वार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/08/26 12:27
पिछला अपडेट
10/08/26 12:27
स्थान
India