एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026

अविश्वास प्रस्ताव विफल, मालती डहेरिया की कुर्सी बची

सिवनी, 22 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिवनी जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मुकेश डहेरिया के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार को मतदान में विफल हो गया। कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में आयोजित सम्मिलन में प्रस्ताव के विरोध में 12 और समर्थन में सात मत पड़े। निर्धारित वैधानिक बहुमत नहीं मिलने से मालती डहेरिया जिला पंचायत अध्यक्ष बनी रहेंगी। जिला पंचायत में कुल 19 निर्वाचित सदस्य हैं। उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर को 16 सदस्यों ने जबलपुर संभाग आयुक्त के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने के संबंध में शपथ पत्र प्रस्तुत किए थे। मतदान के परिणाम के बाद जिले में राजनीतिक…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. सिवनी पंचायत अविश्वास मतदान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/10/26 11:41
पिछला अपडेट
22/10/26 11:41
स्थान
India