एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026

पलटने से एक यात्री की मौत, 10 घायल

सिवनी, 6 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में मंगलवार सुबह छिंदवाड़ा-सिवनी नेशनल हाईवे पर एक यात्री बस पलटने से एक यात्री की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 4.45 बजे हुआ। सूत्र सेवा बस क्रमांक एमपी 04 पीए 3660 भोपाल से बालाघाट जा रही थी। बस में करीब 32 यात्री सवार थे। बम्होड़ी के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दौरान एक यात्री बस के नीचे दब गया…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. सिवनी बस हादसा बम्होड़ी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/10/26 12:32
पिछला अपडेट
06/10/26 12:32
स्थान
India