एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:17

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें लंबित रहने पर अधिकारियों की वेतन वृद्धि रुकेगी : कलेक्टर

बैतूल, 18 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई जाएगी, वहां संबंधित अधिकारियों की एक-एक वेतन वृद्धि रोकी जाएगी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभागवार शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग तथा जल संसाधन विभाग को शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. सीएम हेल्पलाइन समीक्षा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/05/26 09:42
पिछला अपडेट
18/05/26 09:42
स्थान
India