एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर प्रदेशभर में सेवा ज्योति कलश यात्रा
प्रकाशित तिथि: 07/10/26 15:36
India
भोपाल, 07 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को मध्यप्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर सहित पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश शासन के मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना तथा विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की 25 वर्षों की…