एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:13

शिवपुरी में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

शिवपुरी, 17 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अतुल लोधी (20) के रूप में की गई है। उसके कब्जे से 20.43 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर करेरा गल्ला मंडी के पीछे घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सं.दिनेश

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. स्मैक युवक गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/04/26 00:00
पिछला अपडेट
17/04/26 00:00
स्थान
India