एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
प्रकाशित तिथि: 04/03/26 00:00
India
भोपाल, 04 मार्च (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेशवासियों को उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरे और समाज में सद्भाव, सकारात्मकता तथा एकता का रंग सदा प्रखर रहे, यही उनकी कामना है। उन्होंने सभी से आत्मीयता और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने निवास पहुंचे नागरिकों, संतों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों के…