एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:12

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, आठ महिलाओं सहित एक दर्जन लोग घायल

मुरैना, 9 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र में आज एक ट्रैक्टर ट्राली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से आठ महिलाओं सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह हादसा बांसी की पुलिया के समीप उस समय हुआ, जब ग्रामीणों के साथ मजदूर ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर खेत में खड़ी सरसों की फसल काटने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्राली में सवार आठ महिलाओं सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. मुरैना सड़क दुर्घटना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/03/26 00:00
पिछला अपडेट
09/03/26 00:00
स्थान
India