एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:42

मैहर शारदा मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मैहर, 22 मार्च (वार्ता) चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी के अवसर पर मध्यप्रदेश के मैहर स्थित त्रिकूट पर्वत पर विराजित मां शारदा के मंदिर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। दिनभर दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। बताया गया कि शाम सात बजे तक करीब एक लाख चालीस हजार श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और पुण्य लाभ अर्जित किया।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
84
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. मैहर शारदा मंदिर भीड़
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/03/26 00:00
पिछला अपडेट
22/03/26 00:00
स्थान
India