एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:26

शिवपुरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान की आशंका

शिवपुरी, 20 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी शहर सहित जिले के कई क्षेत्रों में गुरुवार दोपहर बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे मौसम में अचानक बदलाव आ गया।
शहरी क्षेत्र में चने के आकार के ओले गिरे, जबकि कोलारस अनुविभाग के कुछ गांवों में बड़े आकार के ओले गिरने से खेतों में सफेद चादर जैसी स्थिति बन गई। जिले के अन्य ग्रामीण इलाकों से भी ओलावृष्टि की सूचना मिली है।
अचानक हुई इस ओलावृष्टि से खेतों में तैयार खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसानों में चिंता का माहौल है।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. मौसम बारिश ओलावृष्टि
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/03/26 00:00
पिछला अपडेट
20/03/26 00:00
स्थान
India