एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

जयभान सिंह पवैया 23 मार्च को राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष पद संभालेंगे

भोपाल, 22 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया 23 मार्च को राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पद का विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पवैया सायं 4:30 बजे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भेंट करेंगे। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
तदुपरांत वे सायं 5:30 बजे पार्टी नेतृत्व एवं पदाधिकारियों के साथ मंत्रालय पहुंचकर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/03/26 00:00
पिछला अपडेट
22/03/26 00:00
स्थान
India