एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
रायपुर पुलिस ने 20 लाख रुपये के 100 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
प्रकाशित तिथि: 11/03/26 00:00
India
रायपुर, 11 मार्च (वार्ता) रायपुर कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपये कीमत के 100 गुम मोबाइल फोन बरामद कर बुधवार को उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। ये मोबाइल फोन देश के अलग-अलग राज्यों से बरामद किए गए। पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार, गुम मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। तकनीकी विश्लेषण और अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय कर टीम ने उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली और बिहार से कुल 100 मोबाइल फोन बरामद किए।…