एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:02

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मृत्यु

सतना, 30 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सतना-चित्रकूट मार्ग पर पिंडरा गांव के निकट तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में विष्णु मवासी और पंकज मवासी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
81
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मृत्यु
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/06/26 14:46
पिछला अपडेट
30/06/26 14:46
स्थान
India