एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:46

सर्पदंश से मृत महिला के परिजन को चार लाख रुपये की सहायता मंजूर

कोण्डागांव, 03 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ सरकार ने प्राकृतिक आपदा के एक प्रकरण में सर्पदंश से मृत महिला के वारिस को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत माकड़ी तहसील के जोंधरा निवासी सोमारी मरकाम की सर्पदंश से मृत्यु के मामले में उनके पति जयसिंह मरकाम के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है।

कलेक्टर कार्यालय ने संबंधित तहसीलदार को स्वीकृत सहायता राशि हितग्राही के बैंक खाते में हस्तांतरित कराने के निर्देश दिए हैं।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
सर्पदंश से मृत महिला के परिजन को चार लाख रुपये की सहायता मंजूर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/07/26 11:54
पिछला अपडेट
03/07/26 11:54
स्थान
India