एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 16, 2026

सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

महासमुंद, 16 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की राज्य सेवा परीक्षा-2025 के मुख्य परीक्षा परिणाम को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए चयन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत 265 पदों के लिए केवल 608 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 1:3 के अनुपात के आधार पर 795 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना चाहिए। उन्होंने…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
सीजीपीएससी कांग्रेस पारदर्शिता मांग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/09/26 12:47
पिछला अपडेट
16/09/26 12:47
स्थान
India