Monday, May 18 2026 | Time 15:14 Hrs(IST)
भारत


मध्य रेल ने विदेशी पर्यटक कोटा के दुरुपयोग के 39 मामले पकड़े, 3.56 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) मध्य रेलवे ने विदेशी पर्यटक आरक्षण (एफटी कोटा) को दुरुपयोग करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 3.56 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है।
रेलवे ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बिना वैध सहायक दस्तावेजों के यात्रा करने तथा बुकिंग के बारे में अनियमितताओं का पता चलने के बाद मध्य रेल ने इस पर नकेल लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया है।
रेलवे के अनुसार चार फरवरी को संघमित्रा एक्सप्रेस (12296) में सामने आया, जहां कुछ भारतीय यात्री विदेशी पर्यटकों के लिए निर्धारित अनिवार्य दस्तावेजों के बिना एफटी कोटा टिकटों पर यात्रा कर रहे थे। रेलवे ने बताया है कि एफटी कोटा के तहत भविष्य की तिथियों वाली बुकिंग का विस्तृत विश्लेषण किया गया। जांच में पता चला कि 24 अप्रैल 2026 से 11 जून 2026 की अवधि के लिए 31 ट्रेनों में मध्य रेल के 174 मूल पीएनआर एफटी कोटा के तहत जारी किये गये हैं।
एफटी कोटा टिकटों की प्रामाणिकता सत्यापित करने के लिए मध्य रेल के टिकट जांच करने वाले कर्मचारी द्वारा विशेष जांच की गयी। इन अभियानों के दौरान एफटी कोटे के दुरुपयोग से बुक किये गये 39 पीएनआर पाये गये। कुल 121 यात्रियों को अनियमित रूप से यात्रा करते हुए पकड़ा गया। उन पर मौजूदा नियमों के अनुसार जुर्माना लगाया गया और जुर्माने के रूप में 3,56,916 रुपये वसूले गये। यात्रियों को बर्थ पर बैठने की अनुमति नहीं दी गयी, जिन्हें बाद में आरएससी/ प्रतीक्षा सूची में शामिल यात्रियों को आवंटित कर दिया गया।रेलवे ने बताया है कि इन बुकिंग में किसी अधिकृत बुकिंग एजेंट की संलिप्तता का पता लगाने के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) से अतिरिक्त जानकारी मांगी गयी है। एफटी कोटे के तहत अनधिकृत बुकिंग में शामिल व्यक्तियों और संस्थाओं की पहचान के लिए जांच जारी है।
रेलवे ने कहा है कि अयोग्य कोटे के तहत टिकट बुक करना रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। यात्रियों को उस कोटे के लिए आवश्यक वैध पहचान पत्र और सहायक दस्तावेज साथ रखने होंगे, जिसके तहत टिकट बुक किया गया है।
मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी जानकारी को निकटतम ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मियों को या 139 पर या रेल मदद ऐप के माध्यम से सूचित करें/ साझा करें।
मध्य रेल ने कहा है कि यात्रा करने से पहले अपने टिकटों की सत्यता और वैधता सुनिश्चित कर लें।
गौरतलब है कि रेलवे ने विदेशी नागरिकों और अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए एफटी कोटा निर्धारित किया है। इसके तहत ये लोग भारत की यात्रा के दौरान ट्रेनों में आरक्षित सीटें बुक कर सकते हैं।
संतोष.श्रवण
वार्ता
More News

मोदी ने वीडी सतीशन को केरल के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

18 May 2026 | 2:42 PM

नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन को केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और नयी राज्य सरकार को केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।.

see more..

मोदी ने मुख्यमंत्री बनने पर सतीशन को दी बधाई

18 May 2026 | 2:30 PM

नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन को केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और नयी राज्य सरकार को केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। .

see more..

पेपर लीक पर सुरजेवाला का केन्द्र सरकार पर आरोप, बोले- युवाओं के भविष्य से किया खिलवाड़

18 May 2026 | 2:29 PM

नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नीट 2026 पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि देश का परीक्षा तंत्र पूरी तरह से शिक्षा माफिया के सामने समर्पण कर चुका है और मेधावी छात्रों के भविष्य की "सरेआम नीलामी" हो रही है।.

see more..

मोदी ने लखीमपुर खीरी दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त, मुआवज़े की घोषणा

18 May 2026 | 2:18 PM

नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुए सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।.

see more..

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा को जन्मदिन की बधाई दी

18 May 2026 | 1:32 PM

नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा को जन्मदिन की बधाई देते हुए वंचितों के लिए उनकी सेवा और प्रतिबद्धता की सराहना की।.

see more..