एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
'वन बैटल आफ़्टर अनदर' का ऑस्कर में दबदबा, जॉर्डन बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
प्रकाशित तिथि: 16/03/26 00:00
India
लॉस एंजिलिस, 16 मार्च (वार्ता) अकादमी पुरस्कार समारोह के 98वें संस्करण में फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर आयोजन में अपना दबदबा कायम रखा, जबकि माइकल बी. जॉर्डन और जेसी बकले को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। निर्देशक एंडरसन की तीन घंटे लंबी फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (शॉन पेन), सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा, सर्वश्रेष्ठ संपादन और सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग सहित कुल छह ऑस्कर पुरस्कार मिले, जिससे यह समारोह की सबसे सफल फिल्म बन गई। रयान कूगलर की फिल्म 'सिनर्स' ने भी चार पुरस्कार जीते। माइकल बी.…