एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, November 6, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
फिल्म 'अफरातफरी' 13 नवंबर को मराठी जी5 पर होगी रिलीज
प्रकाशित तिथि: 06/11/26 09:16
India
मुंबई, 06 नवंबर (वार्ता)पारिवारिक रिश्तों, हास्य और अप्रत्याशित घटनाओं से भरपूर मराठी फिल्म 'अफरातफरी' 13 नवंबर को मराठी जी5 पर रिलीज होगी।मिलिंद जुंबर कवड़े के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में मोहन आगाशे, संजय नार्वेकर और ओंकार भोजने मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में शशांक शेंडे, असावरी जोशी, प्राजक्ता हनमघर, किरण माने, नेहा खान और हेमंत पाटिल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी तीन भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। पिता की मौत के बाद उन्हें बड़ी बीमा राशि मिलने की उम्मीद बंधती है। इसके बाद अपनी-अपनी जरूरतों और महत्वाकांक्षाओं…