एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 25, 2026

टाइगर के किरदार में कई परतें हैं: मुकुल हरीश

मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता) सोनी सब के धारावाहिक 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में टाइगर की भूमिका निभा रहे अभिनेता मुकुल हरीश ने कहा कि टाइगर बाहर से सख्त दिखाई देता है, लेकिन उसके भीतर कई भावनाएं छिपी हैं।मुकुल ने कहा कि टाइगर का किरदार आम टीवी किरदारों से अलग है। उसकी भाषा, रवैया और लोगों से व्यवहार उसके व्यक्तित्व को अलग पहचान देते हैं। किरदार को स्वाभाविक बनाने के लिए उन्होंने आईने के सामने रिहर्सल की तथा उसकी बॉडी लैंग्वेज और बोलने के अंदाज पर काम किया।उन्होंने कहा कि टाइगर के गुस्से के पीछे छिपी भावनाओं को दिखाना सबसे बड़ी चुनौती है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मनोरंजन मुकुल टाइगर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/09/26 05:36
पिछला अपडेट
25/09/26 05:36
स्थान
India