एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 12/09/26 07:34

वीर पहाड़िया ने 'प्रेम कीटाणु' की रिलीज से पहले कामाख्या मंदिर में लिया आशीर्वाद

मुंबई, 12 सितंबर (वार्ता)अभिनेता वीर पहाड़िया ने अपनी आगामी फिल्म 'प्रेम कीटाणु' की रिलीज से पहले असम स्थित कामाख्या मंदिर में दर्शन कर मां कामाख्या का आशीर्वाद लिया।वीर ने सोशल मीडिया पर मंदिर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "जय जय मां कामाख्या।" इस दौरान वह नीले कुर्ते और लाल-सुनहरे अंगवस्त्र में नजर आये। अपूर्व सिंह कार्की निर्देशित 'प्रेम कीटाणु' में वीर पहाड़िया के साथ अपारशक्ति खुराना, आफिया सैयद, राकेश बेदी और निखिल विजय महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म युवाओं के एक समूह की कहानी है, जो कॉलेज जीवन, दोस्ती, प्यार, सपनों और दिल टूटने के अनुभवों से गुजरते हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मनोरंजन वीर कामाख्या मंदिर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/09/26 05:42
पिछला अपडेट
12/09/26 05:42
स्थान
India