एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 4, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
भगवान महावीर की शिक्षाएं और भी अधिक प्रासंगिक - राज्यपाल
प्रकाशित तिथि: 04/10/26 11:14
India
मुंबई, 04 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने रविवार को कहा कि संघर्ष, युद्ध, असहिष्णुता और बंटवारे से जूझ रही दुनिया में भगवान महावीर की शिक्षाएं और भी अधिक प्रासंगिक हो गई हैं। राज्यपाल ने घाटकोपर (पूर्व) में आराध्य भक्ति पार्क डोम में 'भारत जैन महामंडल' द्वारा आयोजित 'सामूहिक क्षमापना', 'विश्व मित्रता दिवस' और 'जैन रत्न सम्मान समारोह' को संबोधित करते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा, अस्तेय (चोरी न करना), अपरिग्रह (संग्रह न करना) और ब्रह्मचर्य जैसे जैन सिद्धांत केवल धार्मिक मान्यताएं नहीं हैं बल्कि एक शांतिपूर्ण, न्यायपूर्ण और मानवीय समाज की नींव हैं। उन्होंने कहा कि…