एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 28, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
नागपुर स्नातक चुनाव में कोहाले, वंजारी से 4,294 वोटों से आगे
प्रकाशित तिथि: 28/10/26 10:41
India
नागपुर, 28 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र के नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में बुधवार को मतगणना के दूसरे दौर के बाद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर कोहाले, कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत वंजारी से 4,294 मतों से आगे चल रहे हैं। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार दूसरे दौर के बाद श्री कोहाले को 60,924 वोट मिले हैं जबकि वंजारी को 56,630 वोट प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले 24,249 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पहले दौर में श्री वंजारी ने श्री कोहाले पर 927 वोटों की बढ़त बनाई थी। उन्हें 28,998 वोट मिले थे जबकि भाजपा उम्मीदवार को 28,071…