एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 12/09/26 16:19

अगले साल जनवरी में त्र्यंबकेश्वर मंदिर में स्थापित होगा आठ किलो का स्वर्ण मुकुट

नासिक, 12 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में अगले वर्ष जनवरी में पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान लगभग आठ किलोग्राम वजन वाला 22 कैरेट स्वर्ण मुकुट विधिवत स्थापित किया जाएगा। यह मुकुट मंदिर प्रशासन की 'पंचमुखी सुवर्णमुकुट' पहल के तहत तैयार किया गया है। इसके लिए श्रद्धालुओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के संबंध में प्रमुख अधिकारियों की एक बैठक आज जिला कलेक्टर कार्यालय में हुई। समारोह की आधिकारिक घोषणा जल्द किए जाने की उम्मीद है। स्वर्ण मुकुट की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये है। त्र्यंबकेश्वर मंदिर 12 प्रतिष्ठित ज्योतिर्लिंगों में से एक…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
नासिक त्र्यंबकेश्वर स्वर्ण मुकुट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/09/26 13:32
पिछला अपडेट
12/09/26 13:32
स्थान
India