एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 30, 2026

गोकुल दूध: कोल्हापुर सर्किट बेंच ने महायुति के 12 निदेशकों को दो नवंबर को अदालत में पेश होने का दिया आदेश

कोल्हापुर, 30 अक्टूबर (वार्ता) बॉम्बे उच्च न्यायालय की कोल्हापुर सर्किट बेंच ने 'महायुति' के उन 12 निदेशकों को दो नवंबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है, जो कोल्हापुर जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (गोकुल) के अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान अनुपस्थित थे। श्री सतेज पाटिल के 'समविचारी अघाड़ी' (समान विचारधारा वाले गठबंधन) के 13 निदेशकों ने कल अपने समूह द्वारा अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा किए जाने के बाद अदालत का दरवाजा खटखटाया था। आज हुई सुनवाई में, अदालत ने 'कोरम' (गणपूर्ति) का मुद्दा उठाया, बैठक स्थगित होने के बाद तैयार किए गये मिनट्स (कार्यवाही विवरण)…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
न्यायालय महायुति निदेशक आदेश
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/10/26 18:42
पिछला अपडेट
30/10/26 18:42
स्थान
India