एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 16, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक उदय कुलकर्णी का निधन
प्रकाशित तिथि: 16/10/26 11:21
India
कोल्हापुर, 16 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र के कोल्हापुर में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक उदय कुलकर्णी का निधन हो गया है। श्री कुलकर्णी पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। वह 74 वर्ष के थे। अपनी गहरी समझ वाली लेखनी और व्यापक रुचियों के लिए जाने जाने वाले श्री कुलकर्णी की पत्रकारिता, साहित्य, सिनेमा, संगीत, रंगमंच और सामाजिक तथा पर्यावरणीय मुद्दों पर गहरी पकड़ थी। उन्होंने 1997 में समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के लिए लिखना शुरू किया। उन्होंने 'महाराष्ट्र टाइम्स', 'केसरी', 'लोकसत्ता', 'सकाल', 'लोकमत', 'नवकाल' और 'प्रहार' जैसे कई प्रमुख प्रकाशनों के लिए कॉलम लिखे। इसके अलावा उन्होंने 'चित्रलेखा' जैसी…