एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, September 27, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
क्रिएटिव फ़ाउंडेशन ने पुणे नगर निगम एवं पुलिस से गणेश उत्सव के ढांचों को 48 घंटे के भीतर हटाने की अपील की
प्रकाशित तिथि: 27/09/26 10:54
India
पुणे, 27 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र की सामाजिक संस्था क्रिएटिव फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खारडेकर ने पुणे नगर निगम और पुलिस से आग्रह किया है कि वे गणेश उत्सव के लिए शहर की सड़कों पर लगाए गए सभी मंडप, फ़्लेक्स बोर्ड, तोरण-द्वार, रथ, ट्रैक्टर-ट्रॉली, गाड़ियां और अन्य अस्थायी संरचनाओं को 48 घंटे के भीतर हटा दें। पुणे नगर निगम आयुक्त नवलकिशोर राम और पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को लिखे एक पत्र में, श्री खारडेकर ने गणेश विसर्जन जुलूसों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए नागरिक एवं पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों और नगर निगम के कर्मचारियों की…