एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, November 2, 2026

मुख्यमंत्री फडणवीस छह नवंबर को एनएम जोशी मार्ग बीडीडी चॉल परियोजना के तहत 557 पुनर्वास फ्लैट सौंपेंगे

मुंबई, 02 नवंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस छह नवंबर को एन एम जोशी मार्ग-लोअर परेल बीडीड़ी चॉल पुनर्विकास परियोजना के पहले चरण के तहत पात्र निवासियों को पुनर्वास के लिए 557 फ्लैट सौंपेंगे। यह समारोह नरीमन पॉइंट स्थित यशवंतराव चव्हाण सेंटर में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री एवं आवास मंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार मौजूद रहेंगी। एमएचएडीए की विज्ञप्ति के अनुसार एन एम जोशी मार्ग-लोअर प्रोजेक्ट 13.49 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें मूल रूप से 32 चालें थीं, जिनमें 2,560 आवासीय और गैर-आवासीय लोग 160 वर्ग फुट के कमरों में रहते थे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
फडणवीस पुनर्वास फ्लैट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/11/26 17:41
पिछला अपडेट
02/11/26 17:41
स्थान
India