एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, November 3, 2026

'हनुमान अंश' की सफलता से विशाल चतुर्वेदी सफल डेब्यू निर्देशकों की सूची में शामिल

मुंबई, 03 नवंबर (वार्ता) लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी अपनी पहली फिल्म 'हनुमान अंश' की शानदार बॉक्स ऑफिस सफलता के साथ भारतीय सिनेमा के सफल डेब्यू निर्देशकों में शामिल हो गए हैं। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 346 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन किया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई लगभग 460 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। ये आंकड़े ट्रेड अनुमानों पर आधारित हैं।सिनेमाघरों में 88 दिन पूरे कर चुकी 'हनुमान अंश' का प्रदर्शन जारी है। फिल्म की व्यावसायिक सफलता ने विशाल चतुर्वेदी को पहली ही फिल्म से बड़ी पहचान दिलाई है।
प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मनोरंजन विशाल हनुमान अंश
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/11/26 09:19
पिछला अपडेट
03/11/26 09:19
स्थान
India