एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:19

महाराष्ट्र में 22 आदिवासी छात्राओं से छेड़खानी का आरोपी पकड़ा गया

मुंबई, 27 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सरकार संचालित एक आदिवासी आवासीय विद्यालय में 22 नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न करने के आरोपी 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान गणपत गवली के रूप में हुई है, वह आवासीय विद्यालय में रसोइये के सहायक के रूप में कार्यरत था और छात्रों को खाना बांटने का काम देखता था। यह घटना तब सामने आई जब 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने स्कूल अधीक्षक के पास जाकर आरोप लगाया कि गवली ने उसे गलत तरीके से छुआ था।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
महाराष्ट्र आदिवासी छात्राएं गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/08/26 16:35
पिछला अपडेट
27/08/26 16:35
स्थान
India