एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
महाराष्ट्र एफडीए ने 937 निरीक्षण किए, 29 लाइसेंस रद्द एवं 71 निलंबित
प्रकाशित तिथि: 23/10/26 14:15
India
मुंबई, 23 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पांच से 17 अक्टूबर के बीच सात मंडलों में 937 निरीक्षण किए। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विभिन्न नियमों के उल्लंघन के मामले में 29 लाइसेंस रद्द किए गए और 71 अन्य लाइसेंस निलंबित किए गए। कुल निरीक्षणों में से 105 निरीक्षण दवा, कॉस्मेटिक एवं चिकित्सा उपकरण निर्माताओं, रक्त केन्द्रों, रक्त भंडारण केंद्रों और दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं में किए गए, जबकि 832 निरीक्षण उन प्रतिष्ठानों में किए गए जिनके पास दवा बिक्री के लाइसेंस थे। गंभीर कमियों के कारण, एफडीए ने उत्पादन और रक्त केन्द्र…