एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:23

महाराष्ट्र: कोल्हापुर में सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर की मौत

कोल्हापुर, 26 मई (वार्ता) महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में कोल्हापुर-गगनबावड़ा राजमार्ग पर मराली गांव के पास मंगलवार को सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान डॉक्टर सुनील सुरेश नंदगांवकर (29) के रूप में हुई है। वह जिले की गगनबावड़ा तहसील के धुमालवाड़ी का रहने वाला था और आज सुबह अपने क्लिनिक को खोलने के लिए सालवन गांव जा रहा था कि मराली गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी कार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में आगे की जांच जारी है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
महाराष्ट्र डॉक्टर मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/05/26 11:59
पिछला अपडेट
26/05/26 11:59
स्थान
India