एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:34

नागपुर में 12 स्कूलों और ज़िला अदालत को बम की धमकी

नागपुर, 18 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र के नागपुर में 12 स्कूलों और ज़िला अदालत को मंगलवार को ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रिपोर्टो के अनुसार शहर के कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों को ये धमकी भरे ईमेल मिले। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस बम का पता लगाने तथा उसे निष्क्रिय करने वाले दस्ते प्रभावित जगहों पर पहुँचे और तलाशी शुरू की। अधिकारियों ने छात्रों, कर्मचारियों और आने-जाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाये और संस्थानों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
महाराष्ट्र बम धमकी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/08/26 09:29
पिछला अपडेट
18/08/26 09:29
स्थान
India