एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
मॉनसून के बाद मुंबई की सात झीलों में पानी का जलस्तर 97.55 प्रतिशत
प्रकाशित तिथि: 17/09/26 10:50
India
मुंबई, 17 सितंबर (वार्ता) मुंबई शहर को पेयजल की आपूर्ति करने वाली सात प्रमुख झीलों में मॉनसून के बाद गुरुवार सुबह 0600 बजे तक जलस्तर 97.55 प्रतिशत था। भांडुप परिसर में हाइड्रोलिक इंजीनियर विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सात झीलों में कुल मिलाकर 14,11,942 मिलियन लीटर (एमएल) पानी था, जबकि उनकी कुल काम की भराव क्षमता 14,47,363 एमएल है। रिपोर्ट के अनुसार हालांकि अभी का जलस्तर पिछले दो सालों में इसी तारीख को रिकॉर्ड किए गए स्तर से थोड़ा कम है। 17 सितंबर, 2025 को कुल जलभराव 14,30,969 एमएल या 98.87 प्रतिशत था, जबकि 2024 में इसी तारीख को…