एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026

महाराष्ट्र: सांप के डसने से एसआरपीएफ जवान की मौत

गढ़चिरौली, 07 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात धुले के एक राज्य आरक्षित पुलिस बल (एसआरपीएफ) के जवान की मंगलवार को जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान राहुल प्रभाकर शिंगारे (37) के रूप में हुई है, जो धुले स्थित एसआरपीएफ समूह संख्या-6 की 'एफ' कंपनी से जुड़े पुलिस नायक थे। नक्सल विरोधी सुरक्षा अभियानों के तहत उनकी तैनाती चामोर्शी तहसील के रेगाड़ी इलाके में थी। अधिकारियों के अनुसार एसआरपीएफ कंपनी को करीब डेढ़ महीने पहले गढ़चिरौली में तैनात किया गया था।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
महाराष्ट्र सर्पदंश मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/10/26 07:24
पिछला अपडेट
07/10/26 07:24
स्थान
India