एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

सूखा राहत की मांग को लेकर किसानों ने जलाई सोयाबीन की फसल

धाराशिव, 20 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के तुलजापुर तालुका में बारिश न होने के कारण सोयाबीन की फसल को हुए भारी नुकसान के विरोध में 'स्वाभिमानी शेतकारी संगठन' ने रविवार को लगभग 50 गांवों में खराब हुई सोयाबीन की फसल जलाकर उग्र प्रदर्शन किया। संगठन ने राज्य सरकार पर किसानों की समस्याओं और राहत उपायों की घोषणा में देरी करने का आरोप लगाते हुए यह प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया है। किसानों और प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि सरकार तुलजापुर तालुका में तुरंत सूखाग्रस्त स्थिति की घोषणा करे और प्रभावित किसानों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
महाराष्ट्र सूखा सोयाबीन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/09/26 13:57
पिछला अपडेट
20/09/26 13:57
स्थान
India