एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:02

मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग

मुंबई, 09 अप्रैल (वार्ता) मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार शाम टर्मिनल-1 पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी।
हवाई अड्डे की संचालक कंपनी अडानी एयरपोर्ट्स के एक प्रवक्ता ने बताया कि आग शाम छह बजकर 10 मिनट के आसपास लगी थी।
प्रवक्ता ने बताया कि आपात प्रतिक्रिया दल ने आग पर कुछ ही मिनटों में काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि इस घटना का हवाई अड्डे के संचालन पर कोई असर नहीं हुआ।
जिस समय यह घटना हुई थी उस समय टर्मिनल-1 पर हजारों की संख्या में यात्री मौजूद थे।
अजीत अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मुंबई हवाई अड्डा आग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/04/26 00:00
पिछला अपडेट
09/04/26 00:00
स्थान
India