एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बहराइच में डा अंबेडकर को दी गयी श्रद्धाजंलि
प्रकाशित तिथि: 14/04/26 00:00
India
बहराइच, 14 अप्रैल (वार्ता) भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बहराइच जिले में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, तहसील, ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत स्तर पर बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. संजय खत्री, उप प्रधानाचार्य डॉ. मालिक सहनवाज, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.एम. त्रिपाठी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनूप…