एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:59

काशी में अक्षय तृतीया पर 1100 बटुकों ने एक साथ धारण किया यज्ञोपवीत

वाराणसी, 20 अप्रैल (वार्ता) धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की तपोभूमि श्रीधर्मसंघ, मणि मन्दिर (दुर्गाकुण्ड) में सोमवार को एक साथ 1100 बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र यज्ञोपवीत धारण किया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस बार भी धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज के पावन सानिध्य में बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार पूर्ण किया गया। यज्ञोपवीत संस्कार के निमित्त प्रातःकाल से ही धर्मसंघ प्रांगण में विविध आयोजन प्रारम्भ हो गए थे। सबसे पहले मुख्य यजमान एवं बटुकों द्वारा संकल्प लिया गया। तत्पश्चात सविधि पंचांग पूजन किया गया। इसके उपरांत बटुकों का…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अक्षय तृतीया बटुक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/04/26 00:00
पिछला अपडेट
20/04/26 00:00
स्थान
India