एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बरेली में अग्निवीर भर्ती की आड़ में फर्जीवाड़े का आरोप, पांच गिरफ्तार
प्रकाशित तिथि: 24/09/26 17:29
India
बरेली, 24 सितंबर (वार्ता) बरेली में कैंट थाना पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थियों को माप-तौल और मेडिकल में पास कराने का झांसा देकर रुपये ऐंठने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, 9,100 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन की जांच में व्हाट्सऐप चैट, ऑनलाइन लेन-देन के स्क्रीनशॉट, अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और मेडिकल संबंधी दस्तावेजों के स्क्रीनशॉट मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को मिलिट्री इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि जाट…